31 सेंदुरी में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। संवाद
बरदह। ग्रामसभा सेंदुरी एवं इसहाकपुर में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा रविवार को जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री ने 22 फरवरी को माहुल में आयोजित होने वाली राजा सुहेलदेव जयंती की विशाल सभा को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव ने सालार मसूद गाजी की सेना को परास्त कर राष्ट्र और मातृशक्ति की अस्मिता की रक्षा की थी। मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश राय और राजेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर रामसुआरथ राजभर, शरद राय, रामअवध राजभर, अवधेश राजभर, सुनील सिंह, दिनेश सरोज आदि उपस्थित रहे।