फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गवाहों की उपस्थिति न होने से पड़ी अगली तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को एमपी एमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। दोनों मामलों में कोई भी गवाह उपस्थिति नहीं हुआ, जिसके चलते न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला मेें एक सड़क निर्माण के ठेके को लेकर मुख्तार व ठेकेदार के बीच विवाद हुआ था। मुख्तार के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग किया था, जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर घायल हुए थे। इसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में मजदूर की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने माफिया मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। दोनों मुकदमे एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। शुक्रवार को दोनों मामलों में पेशी थी, जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। हत्या के मामले में न्यायाधीश ने 15 दिसंबर तो गैंगस्टर मामले में 14 दिसंबर की अगली तारीख निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें