फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूरे शरीर पर माफी लिखकर फंदे पर झूला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक ने पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिखकर माफी मांगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई। मृतक अपने पूरे शरीर पर पत्नी व बच्चे का नाम लिखा हुुआ था। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा था कि वह अत्यधिक शराब पीता है। इसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता है। वह अपने पत्नी व बच्चों से इसके लिए लिखकर माफी भी मांगी है। परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें