ठेकमा। जायसवाल समाज ठेकमा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेश जायसवाल को अध्यक्ष, संतोष जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा राजन जायसवाल और राजीव (मिंटू) जायसवाल को सचिव बनाया गया।
इसी प्रकार देवी प्रसाद और विनोद जायसवाल को प्रमुख संरक्षक, शैलेश, विजय और भवानी जायसवाल को सहायक संरक्षक, संजय जायसवाल को प्रमुख व्यवस्थापक तथा कमल जायसवाल को सहायक व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। ऋषि जायसवाल को कोषाध्यक्ष और संजय विद्यार्थी को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं, जायसवाल युवा प्रकोष्ठ में आशीष जायसवाल को युवा अध्यक्ष तथा अनुराग (छोटू) और सचिन को युवा उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम मिलन जायसवाल, राकेश जायसवाल, बबलू जायसवाल, विवेक जायसवाल, बाबूल जायसवाल (हाईवे), शिवा जायसवाल, राजू जायसवाल, विकास जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल और जय कृष्ण जायसवाल को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के लोगों ने खुशी जताई। पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।