आजमगढ़। नगरपालिका सभागार में शनिवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन अध्यक्ष सरफराज आलम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक हंगामेदार रही। सभासद नए सर्किल रेट को लेकर काफी हमलावर रहे। नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ ने इस पर विचार के लिए 10 दिन का समय मांगा।
बताते चलें कि नगरपालिका के नए सर्किल रेट को लेकर सभासद काफी दिनों से हंगामा कर रहे हैं। शनिवार को बैठक में भी सभासद हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि नया सर्किल रहे स्मार्ट सिटी के तर्ज पर लगाया गया है। जबकि शहर अभी स्मार्ट सिटी में नहीं आता है। यहां काफी गरीब तबके के लोग रहते हैं। ऐसे में उन्हें नए सर्किल रेट 3.50 रुपये देने में काफी परेशानी होगी। इसलिए गाजीपुर का जो सर्किल रेट है उसे लागू किया जाए। इस पर अध्यक्ष और ईओ ने विचार के लिए 10 दिन का समय मांगा। वहीं जलमूल्य को समाप्त करने की मांग पर भी सभासद अड़े रहे। सभासदों का कहना था कि सबलोग जब जलकर दे रहे हैं तो जल मूल्य का कोई औचित्य नहीं। इस पर जलमूल्य को समाप्त किया। बैठक में सभासदों ने स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही कार्यों का प्रस्ताव दिया। जिस पर जल्द ही निविदा आमंत्रित करने को कहा गया। बैठक में बड़ादेव पर एक शापिंग कांप्लेक्स बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर ईओ विवेक त्रिपाठी, सभासद पुनीत राय, आनंद देव उपाध्याय नंदू, मो. अफजल, आदि उपस्थित थे।