Weather News: सोनभद्र और आजमगढ़ में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग झुलस गए। इनमें सोनभद्र में दो और आजमगढ़ में तीन लोगों की जान गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से आजमगढ़ और सोनभद्र में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग झुलस गए। हादसे के बाद सभी परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के कन्हारी गांव के सुपाड़ी लाल (50) अपनी पत्नी नौरंगी देवी (47) के साथ शुक्रवार की दोपहर खेत पर गए थे। बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। इससे नौरंगी देवी की मौत हो गई, जबकि सुपाड़ी लाल झुलस गए।
इसके अलावा, बिजली गिरने से गांव देवरीकाठ में आरती (20), पुष्पा (20) और रेखा देवी (28) और पथरताल गांव के राकेश यादव (18) झुलस गए। वहीं, बीजपुर क्षेत्र के अंजानी गांव के नाई टोला के भीम सिंह (24) की बृहस्पतिवार की रात बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
उधर, आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव में शाम श्रीराम राजभर (55) सिवान में गाय चरा रहे थे। बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। गांव सुखीपुर में ज्योति (20) की सेनपुर स्थित सिलाई सेंटर से घर लौटते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, जोहबतपुर गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मंटू की पुत्री अंतिमा (16) की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए।