फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तरवां में बनेगा नया बस अड्डा, 1900 वर्गमीटर भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां कस्बे में लंबे समय से प्रस्तावित नए बस अड्डे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने बस अड्डे के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सुल्तानपुर तरवां में करीब 1900 वर्गमीटर भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को सौंप दिया गया है। अब इसे जल्द ही शासन को भेजे जाने की तैयारी है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। बजट मिलने के बाद बस अड्डे के निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से बस अड्डे की मांग कर रहे तरवां क्षेत्र के लोगों को भूमि चिह्नित होने के बाद निर्माण की उम्मीद जगी है। नया बस अड्डा बनने से तरवां कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बसों के ठहराव और संचालन के लिए व्यवस्थित स्थान मिलने से यात्रियों को बस पकड़ने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, क्षेत्र से विभिन्न स्थानों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
000
तरवां के सुल्तानपुर में बस अड्डे के लिए करीब 1900 वर्गमीटर भूमि चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंप दिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति और बजट प्राप्त होने के बाद बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम डॉ. आंबेडकर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें