फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ड्यूटी भत्ता बढ़ने पर पीआरडी जवानों में खुशी

विज्ञापन
हरिऔध कला केंद्र में सीएम का सजीव प्रसारण देखते पीआरडी जावान। श्रोत-सूचना कार्यालय
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण जनपद के हरिऔध कला केंद्र में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 500 से अधिक पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। इसपर जवानों में खुशी है।
सीएम ने जवानों और उनके परिजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की सौगात दी। योजना के तहत प्रदेश के 31 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और उनके परिजनों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

जवान सरकारी अथवा सरकार द्वारा इंपैनल किए गए निजी अस्पताल में उपचार करा सकेंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जवानों को ड्यूटी भत्ता बढ़ाए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ठेकमा अखिलेश्वर मौर्य और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें