फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के जन्मदिन पर कटा केक

Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया एवं सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्मदिन को सपाजनों ने धूमधाम से मनाया। मरीजों में फल बांटकर मुखिया के लिए दुआ मांगी गई। सपा जिलाध्यक्ष हलवदार यादव के नेतृत्व में पौधरोपण, सदर और महिला अस्पताल और सीतापुर आंख के अस्पताल के मरीजों में फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद, नेहरू हाल में रंगारंग कार्यक्रम के बीच केेक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। सपाजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समाजवादी विचारों और समाज के दबे कुचले, गरीबों, बुनकरों, महिलाओं और छात्रों के हित के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा करते हैं।

सना परवीन ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देकर अमन और शांति के जरिए विकास की नई इबारत लिखी। मुख्य अतिथि रामकृष्ण यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से ही देश का भला हो सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यमंत्री रामदर्शन यादव, डा. रामदुलार राजभर, ब्लाक प्रमुख विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, रामबुझारत यादव, आनंद उपाध्याय, शंकर याद, जीत बहादुर यादव, एसके सत्येन, चेयरमैन मीरा यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित हुए। वहीं वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संगठन द्वारा सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में केक काटकर सपा मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, अवधराज यादव, ब्रजेंद्र पांडेय, रामअचल यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें