फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली के निरालानगर मुहल्ले में रहने वाले व्यक्ति को भूमि विवाद के चलते उनके भतीजे ने ही अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगी हैै। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल की तहरीर पर शहर कोतवाली में दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत भदीड़ गांव निवासी प्रेमचंद (50) पुत्र रमाशंकर आजमगढ़ शहर कातवाली के निरालानगर में मकान बना कर रहते है। उनका भतीजे से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर रात भतीजा अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ निरालानगर चाचा के घर पर चढ़कर फायर कर दिया। गोली प्रेमचंद के बाए बांह में लगी और वे लहुलुहान हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग बाहर निकल आए तो हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें