आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों ने पुराने विवाद में एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कोल बाजबहादुर निवासी डिप्टी साहनी (30) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम वह घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचे, बाइक सवार उसे पकड़कर बागेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर गए। वहां उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने और आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और अगल-बगल के लोगों से जानकारी लेकर घटना की तह तक जाने के प्रयास में जुट गए।