आजमगढ़ के अंबारी में रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढ़े में गिरकर मासूम की मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंबारी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में बुधवार को डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में मातम छाया हुआ है। फूलपुर कोतवाली के अंबारी के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक (10) पुत्र सुरेश कुमार रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में बुधवार को सिंघाड़ा निकालने की लालच में गया था। जिससे वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा मनोज कुमार का कहना है इसी वर्ष रेलवे विस्तारीकरण के दौरान रेलवे विभाग द्वारा रेलवे के किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया गया था। गहरा गड्ढा खोदे जाने का गांव वालों ने विरोध किया था। वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने गड्ढे में सिंघाड़ा डाल दिया था। इसी सिंघाड़ा की लालच में प्रतीक सिंघाड़ा निकालने चला गया था। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता सुरेश कुमार विदेश रहकर मजदूरी करते है।