फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : सब्जी मंडियों में बिना मास्क के ही सब्जियों की बिक्री कर रहे दुकानदार

Thu, 22 Apr 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
बिना मास्क के सब्जियों की बिक्री करते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमितों और इससे मरने वाले लोगो की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। लेकिन शहरी क्षेत्र में स्थापित दोनों मंडियों और निजामाबाद मंडी में लापरवाही बरकरार है। न तो यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और ना ही लोग मास्क लगा रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में जब कोरोना ने अपने पांव पसारा था तो नगर के मुख्य चौक की सब्जी मंडी को कई जगहों पर विभक्त कर दिया गया था ताकि भीड़ को कम किया जा सके। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। लेकिन जब इस बार कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा तो प्रशासन की ओर से इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सब्जी विक्रेताओं ने मंडी में प्रवेश के हर रास्ते पर बोर्ड लगा दिया कि बिना मास्क के मंडी के अंदर प्रवेश करना मना है लेकिन उनके द्वारा खुद बिना मास्क लगाए ही मंडी के अंदर सब्जी की बिक्री की जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल बेलइसा सब्जी मंडी का भी है।
विज्ञापन


यहां पर कोरोना से मंडी के एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। कुछ ऐसा ही हाल नगर के निजामाबाद मंडी और जीयनपुर में लगने वाली मंडी का भी है। हालांकि निजामाबाद और जीयनपुर मंडी कुछ घंटों के ही लगती है लेकिन यहां भी न तो मास्क लगाने की अनिवार्यता और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें