फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अगस्त की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। जिन ग्रामों से सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं से संवाद करें और समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने रोड और आवास से जुड़े प्रकरणों को डिमांड की श्रेणी में डालकर स्पेशल क्लोज करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कुछ विभागों में शिकायतकर्ताओं से संवाद की दर बेहद कम पाई गई है और ऐसे विभागों से असंतोषजनक फीडबैक अधिक प्राप्त हो रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें