फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आत्महत्या के लिए उकसाने का मुख्य अारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मधुकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मधुकर पर अवैध अस्पताल, मेडिकल स्टोर और बीसी के जरिये लोगों को आर्थिक जाल में फंसाने का आरोप है।
विज्ञापन

मृतक शिवआसरे के भाई ने तहरीर में पुलिस को बताया कि मधुकर मिश्रा और उनके सहयोगियों ने शिवआसरे को अवैध बीसी और अत्यधिक ब्याज पर कर्ज देकर करीब 20 लाख की वसूली की थी। इसके अलावा, एक ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर चेक बाउंस कराने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी।
लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर शिवआसरे ने 26 मई 2025 को अपनी दुकान की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीदारगंज थाने के एसआई अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मधुकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। मधुकर करुई गांव का निवासी है और कुशलगांव बाजार में सौरभ मेडिकल स्टोर संचालित करता है। थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस को मधुकर मिश्रा की तलाश थी। आज गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें