फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन में लापरवाही, शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाने में लापरवाही बरतने पर जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के करीब 2300 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इस लापरवाही के लिए सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक से कुल 806 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें 26 राजकीय व 97 सहायता प्राप्त विद्यालय व 683 वित्त विहीन विद्यालय संचालित हो रहे है। इंस्पायर अवाॅर्ड में आवेदन करने के लिए कई बार निर्देशित किया कि प्रधानाध्यापक अपने स्कूल से पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराएंगे। बावजूद इसके शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे अभी मात्र 30 विद्यालयों के 135 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन करने की तिथि 17 सितंबर तक निर्धारित है। इसके बावजूद जिले में विद्यालयों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। डीआईओएस ने कहा कि यदि विद्यालय इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन नहीं कराते हैं तो उनका वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी हाे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें