फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मार्टीनगंज के कौरागहनी स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के कौरागहनी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर कई किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं लादकर खड़े हैं। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी विपणन केंद्र पर गेहूं का तौल नहीं हो सका है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया गया और क्रय न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों से गेहूं क्रय के लिए 15 जून का समय निर्धारित किया था। समय बीत जाने के बाद किसानों से गेहूं क्रय के लिए 22 जून तक का समय बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है। किसानों का गेहूं अभी तक यह कह कर नहीं खरीदा जा रहा कि ई-पास मशीन पर अंगूठा नहीं लग रहा है। जिससे किसानों को इस बरसात के महीने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों के पास धान की रोपाई, जुताई और खाद के लिए पैसा कहां से आएगा। यह भी चिंता किसानों को सता रही है। क्षेत्र के किसानों ने अतिशीघ्र गेहूं तौल कराए जाने की मांग की है। एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्र का कहना है कि डिप्टी आरएमओ से बात की गई है। वेबसाइट खोलने के लिए लखनऊ संदेश भेज दिया गया है। किसान अवनीश राय, दिग्विजय सिंह, पप्पू यादव का कहना है कि क्रय केंद्र पर गल्ला व्यवसाइयों से प्रतिदिन 350 कुंतल गेहूं खरीदरी की जाती है। टोकन क्रय केंद्र से नहीं दिया जाता है। मनमाने ढंग से खरीद की जाती है। अगर दो दिन के अंदर गेहूं की खरीद नहीं हुई तो किसान मार्टीनगंज-फूलपुर मार्ग पर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें