फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: लालगंज से नीलम, दरोगा और आजमगढ़ से दिनेश व धर्मेंद्र ने किया नामांकन, पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट

Wed, 01 May 2024 01:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बुधवार को लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के चारो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। सभी ने जमकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावों में ऐसा कम ही होता है कि बड़े दल एक साथ एक ही दिन नामांकन के लिए उतर जाएं। वह भी मौका जब लोकसभा चुनाव का हो। बुधवार को लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के चारो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। सभी ने जमकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। उधर, पुलिस व प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हुए थे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नामांकन का घमासान रहा। टिकट की घोषणा में हुए विलंब और दलों की रणनीति का इत्तफाक कुछ ऐसा बैठा है कि भाजपा व सपा एक ही दिन नामांकन करने पहुंचे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव नामांकन करने पहुंचे। वहीं लालगंज लोकसभा सीट पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलम सोनकर व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा सरोज भी नामांकन करने पहुंचे। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ही नामांकन करने जिला मुख्यालय आए थे। सभी दलों के रणनीतिकारों ने इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के लिए मुफीद बनाया। पार्टियों के इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान होने वाली गहमागहमी को सकुशल पार कराना प्रशासन के लिए भी चुनौती पूर्ण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें