प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इसके साथ ही मेला क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन पूरी तरह देवीमय हो गया है।
नवरात्रि के अवसर पर पूरे जिले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पुलिसबल के साथ पीएसी को भी लगा दिया गया है। इसके लिए खुफिया विभाग सक्रिय है, पुलिस मित्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। देवी मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।