फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Voters Day 2025: हमारा लोकतंत्र हमारे संविधान का प्राण, लोकतंत्र का आधार है मतदान

Sat, 25 Jan 2025 06:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

National Voters Day 2025 : 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि हमारा लोकतंत्र हमारे संविधान का प्राण है। लोकतंत्र का आधार मतदान है। 
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारा लोकतंत्र संविधान का प्राण है तथा लोकतंत्र का आधार मतदान है। उक्त बातें मंडलायुक्त विवेक ने शनिवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र में आयोजित मतदाता जागरुकता एवं शपथ ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने लोगों से निष्पक्ष और निर्भिक होकर अनिवार्य मतदान की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पूर्ण रूप से सफल भी है। हमें पूरी स्वतंत्रता के साथ मतदान करने का जो अधिकार प्राप्त है वह हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यह शक्ति ऐसी है जिसका प्रयोग करके हम अपने राष्ट्र, प्रदेश, समाज और स्वयं का निर्माण करते हैं। लोकतंत्र हमारी गरिमा का परिचायक है, व्यक्ति की गरिमा, उसकी स्वतंत्रता का सम्मान इसमें निहित है। उन्होंने कहा कि आज हमने जो अनिवार्य मतदान की जो शपथ ली है, हमें इससे और आगे जाना है तथा अपने ऐसे रिश्तेदारों, परिचितों, मित्रों, पड़ोसियों को जो मतदान के प्रति जागरुक नहीं है उन्हें मतदान की महत्ता को बताकर जागरुक भी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि हमारा देश सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है, विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, देश में शीघ्र ही 100 करोड़ मतदाता हो जाएंगे। हमारे देश में विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति, भाषाओं, वर्गों के लोग रहते हैं, लेकिन देश की एकता काफी मजबूत है। इसके कारण हमारे देश को विविधताओं में एकता वाला देश कहा जाता है। हम जिस प्रकार से एकजुट होकर देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं उसके पीछे जो नींव है वह लोकतंत्र है। 

कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं उप्र दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के शैक्षणिक भ्रमण के लिए अधिकारियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही पहली बार मतदाता बने युवाओं में इपिक कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ परीक्षित खटाना, एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता, सीआरओ विनय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें