फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज, एसपी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता पैदा करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत हुई। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया जो पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, पंचदेव चौराहा होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के बस यूनियन, ऑटो चालक संघ व व्यापार मंडल, रोवर्स रेंजर्स के लगभग 50 छात्र-छात्राएं एवं सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के लगभग 50 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सड़क पर चलने वाले के साथ-साथ आप भी सुरक्षित रहें और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर यदि यातायात नियमों का पालन ठीक से किया जाए तो दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगा। हम अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात डा. राजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन राजेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संतोष सिंह, आरआई पवन सोनकर व प्रभारी यातायात कौशल कुमार पाठक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें