फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में आत्री और अथर्व का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
जीडी ग्लोबल स्कूल के छात्र राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में प्राप्त मेडल दिखाते हुए। श्रोत
विज्ञापन
आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के छात्र आत्री सिंह और अथर्व सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। आत्री सिंह ने जिला एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। वहीं अथर्व सिंह ने जिला स्तर पर स्वर्ण और राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी फेडरेशन कप एवं ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। विद्यालय की निदेशिक स्वाति अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल और प्रधानाचार्या दीपाली भूस्कूटे ने भी खिलाड़ियों बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें