फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नीट-2026 में ग्रामीण प्रतिभाओं का जलवा, कई होनहारों ने हासिल की शानदार रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में जिले के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्व अध्ययन, कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास के दम पर कई छात्रों ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव निवासी आर्यन सिंह पटेल ने कोचिंग के बगैर खुद पढ़ाई करके 720 में 588 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6716 हासिल की है।
फूलपुर क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी दिव्यांशु यादव ने दूसरे प्रयास में 611 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 6944वीं रैंक प्राप्त की। चिकित्सक डॉ. राम आशीष सिंह यादव के बेटे दिव्यांशु ने कोटा में रहकर तैयारी की। उन्होंने नियमित अध्ययन, विषयवार तैयारी, निरंतर रिवीजन और सोशल मीडिया से दूरी को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन

फूलपुर ब्लॉक के पूरा नाजिर (राजस्व गांव बूढ़ापुर बदल) निवासी उजैफा खान ने लगातार दो असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 30556 के साथ नीट उत्तीर्ण कर अपने गांव का गौरव बढ़ाया। दीदारगंज क्षेत्र के खरसहन खुर्द कोटिया गांव निवासी सौरभ यादव ने 576 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19763 तथा स्टेट रैंक 9399 हासिल की।
इसी क्रम में धीरजीपुर गांव के दो सगे भाइयों सिद्धांत यादव और सौरभ यादव ने पहले ही प्रयास में नीट-2026 उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं सगड़ी क्षेत्र के एक विद्यालय के पूर्व छात्र समीर प्रजापति ने 595 अंक, 99.4060188 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 11524 प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया।
नीट-यूजी 2026 में ठंडी सड़क निवासी आर्या पाठक ने 569 अंक हासिल कर पहचान बनाई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणाम में आर्या पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में 569 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 23993 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया। उनकी उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें