फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषिका ने स्वगणना की अपील की

विज्ञापन
स्वगणना के लिए ​खिलाड़ियों को प्रेरित करती राष्ट्रीय बैडमिंटन ​खिलाड़ी ऋ​षिका यादव। - फोटो : टूंडला थाने में बैठे हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषिका यादव ने जनगणना-2027 के तहत लोगों से स्वगणना करने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता देश के विकास का आधार है। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने से विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से स्वगणना करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
ऋषिका यादव ने कहा कि आजमगढ़ बढ़ेगा, देश बढ़ेगा, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। जनगणना में हर परिवार की भागीदारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें