फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की वर्चुअल रैली में नरेंद्र सिंह तोमर बोले, देशवासियों में सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व

विज्ञापन
निजामाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर ऑनलाइन भाजपा की वर्चुअल रैली से जुड़े कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को गोरखपुर और काशी क्षेत्र की वर्चुअल रैली को फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब लाइव के माध्यम से संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि इस कोरोना वायरस संकट काल में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर और काशी क्षेत्र की ऐतिहासिक वर्चुअल रैली को संबोधित किया गया।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत को भी घेर लिया। कुछ लोगों ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना भारत पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा। आज देशवासियों ने यह सिद्ध करके दिखा दिया है कि विश्व के सामर्थ्यवान और सम्पन्न देशों की तुलना में भारतवासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है। इतने बड़े संकट के समय में तकलीफ और असुविधा होना सामान्य बात है। हमारे श्रमिक साथी प्रवासी मजदूर, छोटे उद्यमियों, रेहड़ी ठेला लगाने वाले, दुकानदार सभी ने कष्ट झेले हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक साल में अनुच्छेद 370 और 35अ को समाप्त करने, भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ, तीन तलाक कानून बना और नागरिकता संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है। हमारे 50 करोड़ से अधिक पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सभी के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपए की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है। व्यापारियों की समस्याओं के समय पर समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है। आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में 450 से ज्यादा एकलव्य माडल आवासीय स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है।जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय ने ने कहा कि इस वर्चुअल रैली की तैयारी के लिए प्रदेश क्षेत्र पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षों ने जो मेहनत की थी वह सफल रही। आजमगढ़ से रैली में पांच लाख कार्यकर्ता पदाधिकारी और आमजन ने जुड़कर वर्चुअल रैली को सफल बनाया है। वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

निजामाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर ऑनलाइन भाजपा की वर्चुअल रैली से जुड़े कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें