फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime News: पार्टी के दौरान मोबाइल को लेकर दोस्तों में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 23 May 2022 12:59 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। मोबाइल गायब होने के विवाद में सुमित को उसके ही दोस्तों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले से युवक की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा घाट पर रविवार को पार्टी करने गए दोस्तों में मोबाइल गायब होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक की इतनी पिटाई कर दी गई कि सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


आजमगढ़ शहर के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित कुमार (20) पुत्र मुन्नू रविवार दिन में दोस्तों के साथ पार्टी करने पचपेड़वा घाट पर गया था। लगभग दो बजे पार्टी खत्म हुई तो दोस्तों में मोबाइल गायब होने के लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें सुमित को उसके ही दोस्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लगी थी अंदरूनी चोट, घर पर बिगड़ी तबीयत

घटना की जानकारी के बाद सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर घर ले आए। सुमित की लात-घूसों से जम कर पिटाई की गई थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर दवा आदि लेकर सुमित रात में घर पर ही रह गया। सोमवार सुबह अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

आननफानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित के पांच भाई और एक बहन बताए गए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पार्टी के दौरान मौजूद सुमित के दोस्तों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें