फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : एकतरफा प्यार में हत्या को अंजाम दिया, लड़की ने शादी से किया इनकार, मां को मौत के घाट उतारा

Thu, 29 May 2025 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बीते दिनों सिल-बट्टे से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका की बेटी को पसंद करता था लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा और जब मृतका ने उसे देखा तो शोर मचाने लगी जिसके बाद इसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरवां थाना क्षेत्र में 27-28 मई की रात हुई रामदुलारी त्रिपाठी (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस ने उक्त मामले में बृहस्पतिवार को जियापुरा गेट के पास एक बाल अपचारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल और 450 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने ही शादी से इंकार करने पर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मृतका की बेटी को पसंद करता था, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


घटना की रात उसने बेटी को फोन कर मिलने को कहा, लेकिन मना करने पर वह अपने दोस्त संजय वर्मा के साथ बदला लेने की नीयत से मृतका के घर पहुंचा। चोरों की तरह दीवार पर बनी ईंटों के सहारे छत पर चढ़कर वे घर में दाखिल हुए। वह लड़की को समझकर जगाने का प्रयास किया तो उसकी मां रामदुलारी त्रिपाठी की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी।

जिसके बाद बाल अपचारी ने उसका मुंह दबाया और गुस्से में सिल-बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सभी पहलुओं से मामले की तहकीकात जारी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया। वहीं, उसका दोस्त संजय वर्मा बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें