फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मी हड़ताल पर

Wed, 27 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों ने ईओ ओमप्रकाश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके द्वारा  कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कर्मियों ने धरना देते हुए कार्य बहिष्कार किया।  सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक ईओ का स्थानांतरण नहीं हो जाता हड़ताल जारी रहेगी। वहीं पालिकाध्यक्ष पुत्र पर नगरपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि ईओ कर्मचारियों और संगठन के प्रतिनिधियों से अपशब्दों के बीच बात करते हैं। उनके चलते कर्मचारियों का वेतन, पेंशन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्हाेंने पूरी ताकत से संघर्ष का आह्वान किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए नपा के ईओ को हटाने की मांग की। इस दौरान असलम खां, काशी वाल्मिकी, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश यादव, परवेज खां, सगीर, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


उधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारी कार्य नहीं करना चाहते। जब मेरे द्वारा इन    पर काम के लिए दबाव बनाया गया तो इन लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर मेरे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें