फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में घुसे ओवैसी

Tue, 03 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने यूपी की सियासत में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को शिकस्त देकर पार्टी ने जिला पंचायत की एक सीट झटक ली है।

पवई ब्लाक के मकसुदिया सीट से कैलाश कुमार गौतम 2336 वोट पाकर जिला पंचायत सदस्य चुने गए। इस जीत को सीढ़ी मानते हुए कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने को लेकर उत्साहित हैं।

आल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी से आजमगढ़ जिले में 10 लोगों को टिकट मिला था। जिलाध्यक्ष कलीम जामयी ने दो अक्तूबर को दस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इनमें राजापुर सिकरौर से अबुशाद कुरैशी, मंजीरपट्टी से नदीम खान, जगदीशपुर से शाबिहा खातून, कनेरी से जय सिंह गौतम, मकसुदिया से कैलाश कुमार गौतम, जयराजपुर से अबुजर, पटबध कौतूक से अशोक कुमार गौतम,

भगतपुर से निशा देवी, मधनापार से मोहम्मद असहद गुड्डू जबकि चांद पट्टी से राशिदा बानो के नाम शामिल रहे। दो सीटों पर पार्टी प्रत्याशी तीसरे और चौथे नंबर पर रहे

जबकि मुस्लिम बाहुल्य पवई ब्लाक के मकसूदिया सीट से आए परिणाम ने सभी को चौंका दिया।

ओवैशी के प्रत्याशी कैलाश कुमार गौतम ने भाजपा नेता फूलचंद्र भारती के बेटे बलवंत को 499 वोटों से हरा दिया। कैलाश कुमार गौतम को 2336 जबकि बलवंत को 1837 मत मिले।

 फूलचंद्र 1993 में फूलपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। जिलाध्यक्ष कलीम जामयी कहते हैं पार्टी के मुखिया गरीबों और मजलूमों की आवाज संसद तक पहुंचाने चाहते हैं।
विज्ञापन


इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए पहले पंचायत चुनाव का रास्ता चुना गया है। जीत से उत्साहित कलीम ने कहा कि पार्टी बिहार में मौजूद पार्टी मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी को जीत की खबर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें