तरवां के ऐराकला में मजदूर की हुई हत्या के मामले में मुकदमा पहले से चल रहा है। इसी मामले को लेकर जनपद पुलिस ने माफिया मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई किया था। गैंगेस्टर के मुकदमा में भी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे गैंगस्टर के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद जज ने इस मुकदमे में अगली तारीख सात जून निर्धारित कर दिया।
तरवां के ऐराकला में मजदूर की हुई हत्या के मामले में मुकदमा पहले से चल रहा है। इसी मामले को लेकर जनपद पुलिस ने माफिया मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई किया था। गैंगस्टर के मुकदमा में भी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मुकदमें तारीख थी। जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी जेल से ही वीसी के माध्यम से पेश हुआ। शुक्रवार को कांस्टेबल जितेंद्र सिंह यादव की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने इस मुकदमें की सुनवाई के लिए अगली तारीख सात जून निर्धारित कर दिया।