फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरे दिन भी गरजा नपा का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका का बुलडोजर दूसरे दिन भी सड़कों पर गरजा। बृहस्पतिवार को हाइडिल चौराहे पर अभियान चला कर नपा की टीम ने अतिक्रमण से सड़क की पटरियों को मुक्त कराय। ठेला-खोमचा वाले ठेला लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। बुधवार को रोडवेज क्षेत्र में नपा का बुलडोजर गरजा था तो बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता व ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में नपा का बुलडोजर सिधारी हाइडिल चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गरजता नजर आया। चौराहे पर अफरा-तफरी रही। पटरियों पर कब्जा जमाए दुकानदार सामान लेकर भागने लगे। अभियान के चलते हाइडिल चौराहा एक बार फिर काफी खुला-खुला नजर आने लगा। कई दुकानदारों से नपा टीम की झड़प भी हुई लेकिन पुलिस व एसडीएम की मौजूदगी के कुछ नहीं हो सका। ईआ नगर पालिका मनोज कुमार ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा।इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें