बूढ़नपुर तहसील के श्री शंकर इंटर कालेज कटवा गहजी और मेंहनगर तहसील ग्राम पंचायत इंटरकालेज गौरा के मैदान में, जहां बृहस्पतिवार को एक दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अहरौला ब्लाक प्रमुख शकील अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल से खिलाड़ियों की पहचान बनती है। आयोजक बीईओ अनीश मौर्य ने बताया कि बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम, 800 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, बालिका वर्ग 400 मीटर की दौड़ में प्रतिमा प्रथम रही। वहीं बालिका वालीबाल प्रतियोगिता में श्री शंकर जी इंटर कॉलेज कटवा गहजी की टीम ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भी श्री शंकर जी इंटर कॉलेज की टीम जीत हासिल की। बालिका वर्ग कबड्डी में श्री शंकर जी इंटर कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की।
वहीं मेेंहनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत इंटर कॉलेज गौरा परिसर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरिय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, आफरीदा द्वितीय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मिथिलेश, द्वितीय स्थान रितेश तथा तृतीय स्थान अरविंद यादव रहे। कबड्डी में महिला वर्ग में विजईपुर प्रथम द्वितीय पंचायत इंटर कॉलेज गौरा के प्रतिभागी रहे। कुश्ती में 54 किग्रा में विशाल, 58 किग्रा आदित्य और 69 किग्रा श्रवण यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव, अशोक यादव, हरेंद्र यादव, सदानंद प्रजापति, मनोज यादव फौजी, अजय यादव, हरेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।