फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुबारकपुर ने वलीदपुर को 3-2 गोल से फाइनल में दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के मैदान में आयोजित मुकुंदचंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को देर शाम समापन हो गया। फाइनल में मुबारकपुर ने वलीदपुर को 3-2 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल रविवार मुबारकपुर और वलीदपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल 90 मिनट तक बिना किसी निर्णय के रहा। इसके बाद फिर दोनों टीमों को 15-15 मिनट का और समय दिया गया। इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं हो सका, दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबर रहीं।
रेफरी द्वारा दोनों टीमों से पेनल्टी शूट पांच-पांच गोल का कराया गया। इसमें पांच पेनल्टी शूट में तीन गोल मुबारकपुर ने किए। वलीदपुर की टीम पांच पेनल्टी शूट में दो ही गोल कर पाई। इस प्रकार मुबारकपुर को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने विजेता उपविजेता टीम के कप्तान को शील्ड व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब वलीदपुर को दिया गया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामनकुल, शंकर सोनकर, शुभम राय, सूरज, सुमित, प्रिंस साहनी, सोहराब आलम, कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें