रेलवे अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति की ओर से अंडर पास की मांग को लेकर चल आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मांग को पूरा कराने के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
समिति के रमाकांत यादव ने कहा कि एक वर्ष से 2021 से ग्रामवासी रेलवे मंत्री, महाप्रबंधक व डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे व मंडलायुक्त, डीएम से मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। प्रधान काशीनाथ यादव ने कहा कि प्रस्तावित धरना 28 फरवरी तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। अगर इस बीच मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई तो एक मार्च से रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने में काशीनाथ यादव, बाला, सुरेंद्र, सत्यदेव, भास्कर, जय सिंह यादव, शिवचंद, आलोक, रविंद्र, नीलेश, रामनयन प्रजापति, पिंटू, अजय, धर्मेंद्र, बालसुधार, दिलराम, हिमांचल, रामबदन रहे। संवाद