फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ को मिला कायाकल्प पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से कायाकल्प पुरस्कार योजना 2021-22 के लिए पीयर्स ग्रुप तथा राज्य स्तरीय एक्सटरनल असेसमेंट टीम से मूल्यांकन कराया गया था। इसमें पीयर्स ग्रुप ने जिला महिला चिकित्सालय को 71.57 प्रतिशत जबकि राज्य स्तरीय टीम ने 76.4 प्रतिशत अंक दिए थे।
विज्ञापन

पहली बार पीयर्स ग्रुप की ओर से चिह्नित कमियों को दूर किए जाने के बाद 24 नवंबर 2021 को राज्य स्तरीय टीम में शामिल डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी संयुक्त निदेशक, डॉ. शिवप्रकाश एसोसिएट प्रोफेसर तथा रमायन यादव विज्ञान फाउंडेशन बलरामपुर ने मूल्यांकन किया था। राज्य स्तरीय टीम ने जिला महिला चिकित्सालय को 76.4 प्रतिशत अंक प्रदान किए। इसके आधार पर चिकित्सालय को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पुरस्कार स्वरूप चिकित्सालय को तीन लाख रुपये मिले हैं। कायाकल्प योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फर नगर को 94.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार में 30 लाख रुपये प्राप्त किया। जिला महिला चिकित्सालय ललितपुर 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा और 12 लाख रुपये प्राप्त किया। जिला महिला चिकित्सालय मेरठ 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा और आठ लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मंजुला सिंह ने इस पुरस्कार के लिए चिकित्सक व चिकित्साकर्मी सहित चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को यह पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। हमारा प्रयास होगा कि आगे हम इससे अच्छा कार्य करके उत्कृष्ट अंक हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें