थाना क्षेत्र के शेरपुर तिराहे पर रविवार की शाम डंफर के धक्के से बाइक सवार मां बेटे घायल हुए, इस दोनों को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटे को गंभीरावस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजी।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के सरदहा गांव निवासी राजेंद्र यादव रविवार की शाम अपनी मां मीना देवी (55)को बाइक पर बैठा कर निजामाबाद बजार सामान खरीदने गया था। देर शाम वापस लौटने के दौरान सामने से आ रहा डंफर उसकी बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में मीना देवी और उनका बेटा राजेंद्र दोनों घायल हुए। घायलों को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, मीना ने मौके पर हीदम तोड़ दिया। दूसरी तरफ गंभीररुप से घायल राजेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। दूसरी तरफ घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंफर को घेर लिया। इस दौरान मौका देखकर चालक मौके से फरार हो गया।