फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बैठकर बात कर रही थीं मां-बेटी, भरभराकर गिरा कच्चा मकान, दबकर मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में शनिवार की शाम कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे मलबे में दब कर महिला की मौत हो गई तो वहीं एक युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी परमशीला देवी (52) पत्नी स्व. फूलचंद वर्मा का कच्चा मकान था। शनिवार की शाम वह बेटी 22 वर्षीया माधुरी के साथ घर के एक हिस्से में बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। परमशीला व बेटी माधुरी मलबे में दब गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग तत्काल मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक परमशीला की मौत हो चुकी थी। वहीं माधुरी घायल थी। सूचना पर तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें