मृतका प्रमिला के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे प्रिंस (22) और बेटी रागिनी (26) हैं। हादसे में दूसरे बेटे नीरज की भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रमिला के पति सुशील पहले मुंबई में रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से घर पर ही रह रहे हैं।
मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को थाने लाया गया है, चालक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में शोक का माहौल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।