आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा है। हालांकि, निषाद पार्टी की ओर से अतरौलिया सीट पर दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अभी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन कर रही है। सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान और दावेदारी पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि भाई-भाई के बंटवारे में थोड़ा-बहुत चलता है। उन्होंने इसे गठबंधन की सामान्य प्रक्रिया बताते हुए अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया।
इस दौरान उन्होंने छह दिसंबर को आजमगढ़ शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की भी जानकारी दी। बताया कि इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के 12 से अधिक मंत्री शामिल होंगे। रैली के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।