फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगी अधिकतर बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
सरकारी बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाने से रोडवेज पर भटकते यात्री।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की अधिकतर बसों को लगाने के कारण बसों की कमी हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लगन के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों को घंटों बस का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों और पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए शासन ने रोडवेज बसों की मांग की है। चुनाव में रामपुर डिपो की 23 बसें जा चुकी हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें कम होने से रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। करीब 150 से अधिक बसें चुनाव में लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सही समय पर बस नहीं मिल पा रही है। एक से दो घंटे तक इंतजार करने के बाद लोगों को बस मिल रही हैं। काफी देर बाद बसें आती हैं तो चढ़ने के लिए यात्रियों को मारामारी की स्थिति बनी रहती है। जो नहीं चढ़ पाते हैं, वे निजी बसों का सहारा लेते हैं। डॉ. आंबेडकर डिपो के एआरएम गौतम कुमार ने बताया कि चुनाव में बसे लगाई गई है। इस समय लगन भी चल रही है जिसके कारण भीड़ हो रही है। कई बसें चुनाव में चली गई है। जिसके कारण बसों पर यात्रियों का दबाव अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें