फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ हुई सुबह, धूप निकलने के बाद गलन से मिली राहत

विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र में छाया घना कोहरा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह घने कोहरे के बीच हुई लेकिन 10 बजते-बजते कोहरा छंटा और धूप निकली। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन शाम को दिन ढ़लने के बाद गलन फिर बढ़ गई और लोग घरों में दुबक गए। मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जनपद के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मौसम दिन प्रतिदिन नए तेवर दिखा रहा है। बुधवार की सुबह घने कोहरे के बीच लोगों की आंख खुली। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। गलन इतनी ज्यादा थी कि बहुत से लोगों ने रजाई में दुबकने में ही अपनी भलाई समझी। सुबह 10 बजे के करीब धूप निकली और लोग शरीर को गर्म करने की चाह लिए धूप में पहुंच गए। धूप ने भी लोगों को निराश नहीं किया। लेकिन शाम को जैसे ही दिन ढ़ला गलन काफी बढ़ गई। धूप होने के बाद कम गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण वह बाजार से जल्द घर जाने की फिराक में रहे। वहीं बहुत से लोगों से शहर क्षेत्र में जल रहे अलावों का सहारा लिया। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र आईएमडी लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें