फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती की तकनीक से बदल सकते हैं देश की आर्थिक स्थिति : डॉ. सर्वेश

विज्ञापन
सर्वोदय प​ब्लिक स्कूल में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कैडेट। श्
विज्ञापन
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 99 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन आधुनिक कृषि में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान के मुख्य वक्ता श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, चंडेश्वर के असिस्टेंट प्रो. डॉ. सर्वेश कुमार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के युवा यदि आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाएं, तो वे ना केवल कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के जरिए खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। संचालन सेकेंड ऑफिसर दिनेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जे.बी. सिंह ने डॉ. सर्वेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र यादव ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया।व्याख्यान के दौरान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक कृषि, सरकारी योजनाओं, खाद्य गुणवत्ता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे। यह व्याख्यान कैडेट्स के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और समसामयिक विषयों से भरपूर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें