फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर गिरफ्तार, एक पर 41 तो दूसरे पर दर्ज हैं 11 मुकदमें

विज्ञापन
कंधरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट के आरोपी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिकेश यादव निवासी देवपार तथा शैलेश कुमार यादव निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कंधरापुर में मुकदमा दर्ज था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरिकेश यादव के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी समेत 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शैलेश यादव के खिलाफ चोरी, नकबजनी और संगठित अपराध से जुड़े 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने कंधरापुर, तहबरपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्रों में मकानों, विद्यालयों, गोदामों और अन्य प्रतिष्ठानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन मामलों में पुलिस पहले ही आरोप पत्र न्यायालय भेज चुकी है। गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा था। जिलाधिकारी द्वारा चार सदस्यों के विरुद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित किए जाने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने रविवार सुबह हरिकेश यादव को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में दूसरी टीम ने सुबह शैलेश कुमार यादव को उसके घर के बाहर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें