फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाटघाट और निजामाबाद में 34 करोड़ से बनेगा मॉडल फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के लाटघाट और निजामाबाद में मॉडल फायर स्टेशन बनेगा। दोनों जगहों के लिए 34 करोड़ रुपये का डीपीआर स्वीकृत हो चुका है अब वित्तीय मंजूरी का इंतजार है। इससे 1525 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा।गर्मी के दिनों में अगलगी की घटनाओं से सबसे ज्यादा देवारा क्षेत्र प्रभावित होता है। अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए हर साल क्षेत्र के लाटघाट में अग्निशमन विभाग द्वारा अस्थाई फायर स्टेशन बनाया जाता है। सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि यहां के लोगों की लंबे समय से स्थाई फायर स्टेशन बनाने की मांग थी। इसके अलावा निजामाबाद तहसील क्षेत्र में भी फायर स्टेशन नहीं है। कहीं भी अगलगी की घटना होने पर जिले या फिर नजदीक के फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लाटघाट और निजामाबाद में 41-41 सौ वर्गमीटर जमीन चिह्नित करने के बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन बनाने के लिए 34 करोड़ का डीपीआर शासन को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। फायर स्टेशन बनने के बाद दोनों क्षेत्रों में 1525 गांवों को फायदा होगा। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन


कांफ्रेंस हाॅल और बैरक की होगी व्यवस्था-आधुनिक फायर स्टेशन में एक छत के नीचे सभी सुविधाएं रहेंगी। सीएफओ ने बताया कि भूतल पर दमकल वाहनों के लिए गैरेज होगा। प्रथम तल पर बैरक और कांफ्रेंस हॉल की व्यवस्था होगी। इसके ऊपर के तलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 14 आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फूलपुर और मेंहनगर तहसील में फायर स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। शहर, बूढ़नपुर, महराजगंज, लालगंज और मार्टीनगंज में पहले से फायर स्टेशन बने हुए हैं।
लाटघाट और निजामाबाद में आधुनिक फायर स्टेशन बनाने के लिए 34 करोड़ रुपये का डीपीआर भेजा गया था। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। बजट आने के बाद काम शुरू होगा। इससे 1525 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा। वीके शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें