फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 77 स्वास्थ्य इकाइयों पर 2,478 मरीजों की जांच

विज्ञापन
रानी की सराय के चेकपोस्ट महमूदपुर में ​​शिविर में मरीजों का उपचार करते डाॅक्टर। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन आर वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी 77 स्वास्थ्य इकाइयों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान कुल 2,478 मरीजों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 1,041 पुरुष, 1,081 महिलाएं और 356 बच्चे शामिल रहे। मेले के संचालन के लिए 93 चिकित्सकों और 283 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विभिन्न रोगों के मरीजों की पहचान की गई, जिनमें गैस्ट्रो के 319, श्वसन संबंधी 250, त्वचा रोग के 252, मधुमेह के 291, उच्च रक्तचाप के 115 और लीवर संबंधी 57 मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 8 टीबी और 17 एनीमिया मरीजों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। मेले में 121 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा 120 कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं से जोड़ा गया। संवाद
शिविर में 460 मरीजों का हुआ इलाज-रानी की सराय। चेकपोस्ट महमूदपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एच पी त्यागी के नेतृत्व में किया गया। शुभारंभ डॉ. नवीन दुबे ने किया। शिविर में लगभग 460 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं। डॉ. बी पांडे ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा और दवाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को आगे भी आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संचालन डॉ. राजीव पांडे ने किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. अजय राय, डॉ. नीरज द्विवेदी, डॉ. धीरज श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. अनुतोष वत्सल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें