फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लापता महिला का शव सड़क किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक लापता महिला का शव सड़क किनारे मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाने की पुलिस भी पहुंची। साथ ही सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अनिता यादव 17 मार्च की देर रात घर से लापता हाे गई थीं। परिजन की तहरीर पर 18 मार्च को बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस अभी तलाश कर रही रही थी कि बृहस्पतिवार को एक महिला का शव गोरिया बाजार के पास सड़क किनारे नहर में मिलने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त अनिता यादव के रूप में की। उधर, शव मिलने की सूचना पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे नहर में फेंका गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें