हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों से हज खर्च की पहली और दूसरी किस्त की राशि 2,72,300 जमा करने के बाद अब अंतिम किस्त जमा करने का निर्देश दिया है। आगामी तीन अप्रैल तक हज की तीसरी किक्त जमा करना होगा। हज प्रशिक्षक मौलाना अफजल आजमी ने बताया कि चयनित हज यात्री तीसरी किस्त के रूप में 65050 रुपये तीन अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।
कुरबानी के लिए 16600 अलग से जमा करना होगा। हज कमेटी द्वारा जारी सर्कुलर में यात्रियों से कहा गया है कि हज राशि जमा करने के लिए ई- पेमेंट की भी सुविधा है। हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे विकल्पों से किया जा सकता है। इसके अलावा हज यात्री चाहें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में पे- इन स्लिप और बैंक रेफरेंस नंबर के जरिए हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में राशि जमा कर सकते हैं।