आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी सत्यम यादव उर्फ मोनु यादव पुत्र राम चन्द्र यादव शनिवार को पुलिस के सहयोग से अपने घर पहुंचा तो घर में खुशी की लहर दौड़ गयी। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी सत्यम उर्फ मोनू यादव 11 माह पूर्व घर से भागकर हरिद्वार चला गया था। परिजन द्वारा बहुत खोजबीन किया गया पर सत्यम का पता नहीं लगा।
उसके पिता रामचंद्र द्वारा 12 जून 2019 को तरवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार का शिव भंजन प्रसाद द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अपना नंबर प्रसारित किया गया। इसकी जानकारी होने पर किसी ने उसके परिजन के पास हरिद्वार से फोन किया और बताया की सत्यम यहां पर मौजूद है। जानकारी होने पर सत्यम के पिता रामचंद्र यादव ने तरवां थाने के दरोगा शिव भंजन प्रसाद को बताया। इसके बाद पुलिस हरिद्वार जाकर उसकी खोजबीन की शनिवार सत्यम यादव को लेकर घर पहुंची।