फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कसे लेखपालों के पेंच, कहा- पात्रों को योजनाओं का दिलाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी में लॉकडाउन की अवधि में आम जनमानस की सहायता के लिए आजमगढ़ के डीएम एनपी सिंह ने शनिवार को ठेकमा विकास खंड के सुशीला राय महिला महाविद्यालय सरायमोहन में लेखपालों से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने लेखपालों को हर पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित समस्त लेखपालों को ब्लैकबोर्ड पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को किस प्रकार से लाभान्वित किया जाए, इसके संबंध में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व जरूरतमंद लोगों के बीच लेखपाल एक सेतु के रूप में कार्य करता है। इसलिए जरूरतमंद लोगों को अनाज वितरित कराना, मनरेगा से जोड़कर कार्य उपलब्ध कराना, श्रम विभाग में श्रमिकों को पंजीकृत कराना, जिसके पास आधार कार्ड व राशन कार्ड नहीं उनका आधार व राशन कार्ड बनवाना, दिहाड़ी मजदूर हो तो उसको 1000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराना।
ऐसा व्यक्ति जो किसी भी प्रकार की योजनाओं से आच्छादित नहीं है, उसे सप्ताहवार लॉकडाउन की अवधि तक राशन उपलब्ध कराते रहना आप सभी की जिम्मेदारी है। डीएम ने लेखपालों से यह भी कहा कि यदि कहीं भी आपदा के कार्य में कोई समस्या हो तो अपने संबंधित एसडीएम, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को तुरंत बताएं। जिससे कि समय से समस्या का निराकरण किया जा सके। अंत में डीएम द्वारा लेखपालों में सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें