फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

Sat, 14 Jun 2025 06:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ओझा द्वारा झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवरिया खुर्द गांव में एक ओझा द्वारा झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 13 जून को पीड़िता की मां ने फूलपुर थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बेटी के पेट में दर्द था और दवा से लाभ न होने पर वह उसे झाड़-फूंक कराने गांव के ओझा मोहन राम के पास ले गई। दो दिन दिखाने के बाद वे घर लौट आए।

12 जून की रात वह दोबारा बेटी को लेकर ओझा के घर गई, जहां ओझा ने कहा कि लड़की को रातभर वहीं छोड़ दें। मां ने बताया कि वह रात 12 बजे बेटी को घर ले आई। अगले दिन दोबारा ओझा के पास ले जाने पर बच्ची रोने लगी और बताया कि पिछली रात ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें